Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद में जमीनों को कब्जे को लेकर आए दिन मामले प्रकाशन में आते रहते हैं। पुलिस प्रशासन चाहे जितना पुरजोर कोशिश करने पर जमीन कब्जे के मामले आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र एवरन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक लिखित ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि गांव का ही एक व्यक्ति जो हिस्ट्रीशीटर तथा टॉप टेन अपराधी है उसके द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। जिसकी सूचना थाने में कई बार की जा चुकी है पर थाने से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि तहसीलदार द्वारा कई बार मौके पर जाकर जमीन की नपती की गई है पर दबंगों द्वारा खेत की मेड को काटकर अपने खेत में मिला लिया जाता है और जब पीड़ित अपनी फसल को तैयार कर लेता है तो उस पर जबरन कब्जा कर कर फसल को काट दिया जाता है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाने में कई बार शिकायत की गई पर अभी तक उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

Category

🗞
News

Recommended