Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना अंतर्गत ग्राम इटगांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक किसान के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करके इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। चोर जेवरात, नकदी व अन्य सामान सहित करीब दो लाख का माल चुरा ले गए। बुधवार की सुबह बेहोशी टूटने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसान अजब सिंह ने बताया कि रात में पत्नी सुलोचना, दो बेटियों संग खाना खाकर करीब 12 बजे सो गए थे। सुबह जब पत्नी सुलोचना देवी जगी तो देखा कि घर के सभी दरवाजे खुले हैं। कमरे में बक्सा खुला पड़ा है। बक्से से 25 हजार रुपये नकद, एक तौले की सोने की जंजीर, दो तौले की दो अंगूठियां, एक जोड़ी कुंडल, एक-एक जोड़ी तोड़ियां, पायल के अलावा कुछ सामान गायब था।

Category

🗞
News

Recommended