Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इटावा जनपद में आज उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुमेर सिंह के किले पर पहुंचे जहां पर सरकार के द्वारा पास किए गए बिल के बारे में प्रेस वार्ता में जानकारी दी। वहीं सरकार के द्वारा पास किए गए काले बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सुमेर सिंह के किले पर पहुंचे जहां पर जिला अध्यक्ष कृषि मंत्री को ज्ञापन पत्र देना चाहते थे। लेकिन कृषि मंत्री ज्ञापन पत्र लेने नहीं आए जिसके बाद नाराज होकर कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारी धरने पर बैठ गए और कृषि मंत्री को ज्ञापन देने की मांग करने लगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि जब तक ज्ञापन पत्र नहीं सौंपेंगे तब तक धरना जारी रहेगा। 

Category

🗞
News

Recommended