Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिलग्राम हरदोई। घटना बिलग्राम तहसील की है जहां पर निहाल खान पुत्र रहीस निवासी ग्राम दीवाली कोतवाली बिलग्राम का है जो अपने आपको भाजपा नेता तथा प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना, जागरूकता अभियान का अल्पसंख्यक युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव बताकर तथा पद अथार्टी लेटर दिखाकर कई लोगों से लाखों रुपए ठग लिए। अपने आपको भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ तो कभी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के साथ सम्बन्ध बता कर लोगों से ठगी करता रहा। भाजपा पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ सेल्फी लेकर पब्लिक को खूब बेवकूफ बनाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब हरदोई के राधा नगर निवासी सुमीत पुत्र चंद्रपाल से उन्नासी हज़ार रुपए यह कहकर लिए की तुम्हारी सरकारी नौकरी लगवा दूंगा सूत्रों के अनुसार निहाल खान ने पार्टी के नाम से और अपना रुतबा दिखाकर थाना लोनार और मुरादाबाद से करीब डेढ़ लाख रुपए, कन्नौज से लगभग पचास हज़ार रुपए, ऐसे ही मटियामऊ के अलावा बिलग्राम के आस पास के इलाकों में ठगी करता रहा। 

Category

🗞
News

Recommended