Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
महेवा स्थित सीएचसी में "फिट इंडिया हेल्थ वर्कर" कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा बहु व आगनवाड़ी कार्यकत्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा अधीक्षक सी एच सी डॉ यतेंद्र राजपूत ने सभी को कोरोना कॉल में स्वस्थ्य रहने व लोगों को स्वस्थ रहने के लिये प्रेरित करने का आवाहन किया। डॉ राजपूत की देखरेख में गुरुवार को सभी आशा कार्यकत्री, क्षेत्रीय आगनवाड़ी, सीएचसी में कार्यरत सभी कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। करीब दो सेकड़ा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस अवसर पर सहयोगी के रूप में डॉ नीलिमा राजपूत ,डॉ जितेंद्र चौहान व अभिषेक वर्मा मौजूद रहे। 

Category

🗞
News

Recommended