Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या बंदर के लिए भी जल पुलिस बनी यमदूत सरयू नदी में डूबते बंदर को बचाया। दिनांक 08.10.2020 समय प्रातः ०८:३० बजे ३२ वी वाहिनी पीएससी दल बाढ़ राहत दल लखनऊ की ड्यूटी को बोट इंजन जीवन रक्षक उपकरण के साथ बचाव कार्य हेतु सरयू नदी घाट पर लगाई गई थी, ड्यूटी के दौरान गस्त करते हुए एक बंदर जो लक्ष्मण किले के पास सरयू नदी के बीच धारा में बहता हुआ दिखाई पड़ा, यह देखकर बोट पर गश्त करते हुए HCP सीपी रामबाबू यादव, आरक्षी रामानंद, आरक्षी संजीव कुमार यादव, आरक्षी राजेश कुमार यादव जल पुलिस अयोध्या के HC बृजेश कुमार साहनी प्रभारी एवं आरक्षी मुन्ना लाल, आरक्षी सुनील निषाद के द्वारा बोट को बंदर के पास नदी में जाकर बीच धारा में ले जाया गया और बंदर के पास बार-बार रिंग लाइफ ट्यूब को फेंका जा रहा था कुछ देर बाद थका बंदर लाइफ ट्यूब पर आकर बैठ गया, तत्पश्चात रस्सी के सहारे धीरे-धीरे स्टीमर के जरिये बंदर को गहरे पानी से खींचकर नदी के किनारे पहुँचाकर कुशलतापूर्वक बंदर को सुरक्षित जीवित बाहर निकाला गया।

Category

🗞
News

Recommended