Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके भाइयों ने मृत घोषित कर उसकी कीमती जमीन तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से बेच दी। पीड़ित जब जेल से छूट कर गांव आया तो उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब ग्रामीणों ने बताया कि उसकी जमीन बेच दी गई है तो वह भौचक्का रह गया क्योंकि वह जिंदा है और अभिलेखों में उसे मृत दिखा दिया गया। अब उसके पास खाने को भी लाले पड़े हैं। उसकी कीमती जमीन को राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से दूसरों के नाम दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में दोषियों पर कार्रवाई करने और अपनी जमीन वापस दिलाने की पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने कहा कि पीड़ित की हरसंभव मदद की जाएगी। पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended