Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आगरा: महानिदेशक (डीजी) जेल आनंद कुमार ने मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। इसके अलावा बंदियों की बैरकों और हाई सिक्योरिटी सेल काे भी देखा। सेंट्रल जेल में वर्तमान में तीन माननीय निरुद्ध हैं।डीजी जेल आनंद कुमार मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिछले साल कश्मीरी बंदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजने के बाद जेल परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। परिसर के चारों ओर बाड़ लगाकर मुख्य गेट की ओर आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही परिसर के बाहर तीन स्तरीय चेकिंग व्यवस्था बनायी गयी है। मुख्य परिसर के बाहर पीएसी की एक प्लाटून तैनात रहती है।

Category

🗞
News

Recommended