Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-मैगजगंज थाना क्षेत्र के आशिकनगर गांव में बेखौफ दबंगों ने एक दलित के घर में मारपीट कर झोपड़ी में आग लगा दी। पीड़ितों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों ने उनको जिंदा जलाने की नियत से झोपड़ी में आग लगा दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। खबर फैलते ही सियासत गर्म हो गई। कई संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को ढाढस बंधाते हुए कार्रवाई की मांग की।फत्तेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव आशिक नगर में रंजीत भार्गव ग्राम समाज की जमीन पर काफी दिनों से रह रहे हैं। बताते है कि रविवार शाम तकरीबन पांच बजे खुर्रमनगर निवासी मोहम्मद लतीफ, उनके बेटे व छह साथियों को लेकर रंजीत के घर पर आ धमके। लतीफ ने रंजीत से ग्राम समाज की जमीन को खाली करने के लिए कहा। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि लतीफ अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिलाओं-बेटियों और बच्चों को लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे। विरोध करने पर जिंदा जला देने के इरादे से झोपड़ी वाले घर में दिनदहाड़े आग लगा दी।

Category

🗞
News

Recommended