Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली में एक कलयुगी पिता ने अपनी एक मासूम बच्ची को घर से धक्के देकर निकाल दिया कलयुगी पिता ने अपनी ही औलाद को दर दर की ठोकर खाने के लिए मासूम बच्ची को धक्के देकर घर से यह निकाल दिया कि मैं तुम्हारा लालन पोषण नहीं कर सकता राहगीरों ने मासूम बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस के सुपुर्द किया है पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना जनपद शामली की है जनपद शामली के मोहल्ला रेलपार में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय मासूम बच्ची को घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है बच्ची का कहना है कि उसका पिता आए दिन उसके साथ मारपीट व ताना किसी करता है मंगलवार को भी आरोपी पिता ने अपनी 10 वर्षीय मासूम बच्ची को घर से यह कहकर निकाल दिया कि तू मेरे पर बोझ है पिता द्वारा घर से निकाली गई मासूम बच्ची अकेले ही अपने मामा के यहां निकल पड़ी बीच रास्ते में राहगीरों ने मासूम बच्ची से पूछताछ की तो मासूम बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया है राहगीरों ने तुरंत मासूम बच्ची को अपने साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस सुपुर्द किया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended