Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सिंगरौली जिले के NTPC विंध्याचल परियोजना में ड्यूटी के दौरान 4 दिनों पूर्व गायब हुए मजदूर अजीत दुबे कि तलाश सरगर्मी से की जा रही है। जिला प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के सतत देखरेख में कोलकाता से आया गोताखोर दल आज सुबह से ही सरगर्मी तलाश कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर CSP देवेश पाठक टीआई राघवेंद्र द्विवेदी सहित सीआईएसएफ के आला अफसर सुबह से ही जी जान से जुटे हुए हैं। श्रमिक अजीत दुबे बीते 9 अक्टूबर कि रात से रहस्यमय ढंग से लापता है। जिसको लेकर स्थानीय मजदूरों एवं पीड़ित परिवार के लोगों में खासा छोभ एवं नाराजगी बनी हुई है। वही स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा परियोजना प्रबंधन परियोजना के अंदर लगभग सभी संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन में जुटे हुये हैं बोले पुलिस अफसर। लगभग सभी संभावित स्थानों पर लगातार ड्रोन कैमरे व पुलिस जवानों गोताखोर तथा मजदूरों कि टीम के जरिए सर्चिंग कराई जा रही है। संभावना है की अंतिम बिंदु कैनाल के गहरे पानी में गोताखोरों के जरिए तलाश की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended