Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर हुई डकैती पर आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल।  पुलिस द्वारा डकैती करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा गया है। जिले के ग्राम धरमपुरी स्थित निमाड़ ब्रदर्स के एसके इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर विगत दिनों रात्रि में नकाबपोश बदमाशों द्वारा लाठी-डंडों से हमला कर पंप के ऑफिस में तोड़फोड़ के साथ पंप पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को गंभीर घायल कर मोबाइल समेत 4500 सो रुपए छीन कर घटना को अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में लिया था घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की खोजबीन शुरू की। फरियादी के बताए हुए साक्ष्य के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले एक संदिग्ध युवक दिख रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा उस युवक को पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में उस युवक ने अपने साथियों के साथ डकैती की वारदात करना कबूल किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended