Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मोहन नगर स्थित राशन की दुकान संचालित करने वाले दिनेश जोगावत को चिमनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ रिश्ते में उसी की भांजी द्वारा आरोप लगाया गया मुझे घर पर बुलाकर बाथरूम में बंद कर मेरे साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया। जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागी और अपने पति को लेकर थाना चिमनगंज पहुंच कर कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला को बताया। पूरी दास्तान सुनकर उन्होंने तुरंत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला की टीम चारों तरफ खुफिया तंत्र की तरह घूमने लगी। जैसे ही आरोपी उसके ठिकाने पर पहुंचा वैसे ही आरोपी को सीएसपी पल्लवी शुक्ला की टीम द्वारा दबोच लिया गया।  

Category

🗞
News

Recommended