Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
एरच नगर मे प्रधानमंत्री आवास योजना ( सहरी ) के अंतर्गत सैकड़ो लोगों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए है जिनका लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिनकी मानचित्र स्वीकृति के नाम पर नगर पंचायत द्वारा ररसीद काटी जा रही थी। जिसकी शिकायत भाजपा जिला मंत्री अमित चौरसिया द्वारा उच्चाधिकारियों सहित भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत से की गई थी। जिस पर कार्यवाही कराते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा अधिकारीयों से बात चीत कर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों के मानचित्र की रसीद काटना बन्द कराई गई और डूडा विभाग की परियोजना अधिकारी संगीता सिंह के निर्देश पर जेई पंकज चौधरी एवं जिला कॉडिनेटर करन अनुरागी द्वारा गाड़ी मे माइक लगाकर पूरे एरच नगर मे प्रचार प्रसार कराया गया। जिसमे नगर के लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया की प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री जी की निशुल्क योजना है इसमें किसी भी लाभार्थी को कोई भी रसीद कटाने की जरुरत नहीं है। 

Category

🗞
News

Recommended