Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इस समय सभी नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुवे हैं, ऐसे में कांग्रेस प्रत्याक्षी विपिन वानखेड़े भी ग्राम लिंगोड़ा में जनसंपर्क करने पंहुंचे थे। ग्रामीणों और किसानों ने कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े को गाड़ी से नहीं उतरने दिया। विपिन वानखेड़े के साथ प्रचार करने गए अन्य व्यक्तियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की परंतु किसान मानने के लिए तैयार नहीं हुवे। किसानों का कहना है कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस किसी भी पार्टी के नेता प्रचार करने गांव में नहीं आएगा। किसानों का कहना है की 2019 की फसल बीमा राशि से नाराज हैं। हमारी प्रीमियम राशि तो काट ली गयी लेकिन बीमा राशि नही दी गयी। तत्कालीन सरकार कांग्रेस की थी और अब बी.जे.पी. की सरकार है। हमको कोई जवाब दे की किस कारण से हमारी बीमा राशि नही मिली हमारे पूरे गांव के किसी भी व्यक्ति का बीमा नही मिला। इस लिए पूरे गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार करते है और चुनाव प्रचार के लिए किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गांव के अंदर नही आने देंगे।

Category

🗞
News

Recommended