Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। बंथरा इलाके के दाराबनगर बरकोता निवासी किसान रामधार के 17 वर्षीय पुत्र अमनजीत ने बीती रात अज्ञात कारणों से गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में आम के पेड़ से चारपाई बुनने वाली निवार से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब युवक के शव को फंदे से लटकता देखा तो भाग कर घरवालों को सूचना दी जिस पर घर वालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो अमनजीत का शव मृत अवस्था में फंदे से लटक रहा था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक अमनजीत परिवार में तीन बहनों व चार भाइयों में सबसे छोटा था। युवक घर में ही रहते हुए मेहनत मजदूरी किया करता था परिजनों के अनुसार युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की कुछ पता नहीं है फिलहाल पुलिस इसे निजी कारणवश की गई आत्महत्या बता रही है। पुलिस के अनुसार यदि कहीं कोई संदेश होगा तो वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended