Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मितौली थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में तीन दिन पहले अधेड़ पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने खुलासे का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि रविवार रात तेजाब पीड़ित गजराज की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पकरिया गांव के रहने वाले गजराज वर्मा (55) का गांव के पूरब पालेसर लगा हुआ है। वह रात में वहीं पर रूकते थे। रोज की तरह वह घटना वाली रात शुक्रवार 16 अक्टूबर की शाम को भी पालेसर पर सोए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे गजराज पर किसी ने तेजाब फेंक दिया था। उन्हें जिला अस्पताल से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी विजय ढुल ने सीओ शीतांशु कुमार के निर्देशन में खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने इस घटना के खुलासे का दावा करते हुए गांव के ही तीन लोगों अश्वनी वर्मा, मोनू उर्फ मुनेश व आशाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि आरोपी अश्वनी की जमीन के ठेके को लेकर मृतक से विवाद था।

Category

🗞
News

Recommended