Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आएदिन सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का पहला सॉन्ग 'नेहू दा ब्याह (Nehu Da Vyah Song)' रिलीज हो चुका है। आपको बता दे, इस गाने को लेकर फैन्स काफी एक्ससिटेड थे। वहीं, गाने की वीडियो रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। नेहा के इस वीडियो 'नेहू दा ब्याह' गाने का क्रेज काफी ज्यादा दिख रहा है इस बात का अंदाजा आप वीडियो के व्यूज से लगा सकते है। आपको बता दे, इस वायरल वीडियो को महज 4 घंटों में 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दे, इस गाने को नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी आवाज दी है।

Category

✨
People

Recommended