Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। जिसमें लगातार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कही जा रही है, लेकिन झांसी के गुरसराय में पुलिस विभाग के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। एक तरफ जहां मिशन शक्ति को लेकर झांसी के बड़े-बड़े आला अफसर दिन रात एक किए हुए हैं, और इस अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ थाने में मौजूद कुछ लोग आला अफसरों की इस मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र के गांव भस्नेह से जुड़ा हुआ है। जहां 3 दिन पहले एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में हलका इंचार्ज लीपापोती करने में जुटे हुए हैं। और मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि बीती 30 तारीख को वह शौच क्रिया के लिए जा रही थी। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए गंदी गंदी बातें की और मोबाइल फोन छीन लिया। जिसके बाद महिला ने इस बात को अपने परिजनों के साथ साझा किया तो, परिजनों की मदद से इसकी शिकायत गुरसराय पुलिस से की गई| 

Category

🗞
News

Recommended