Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने सोमवार 2 नवम्बर की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये ठंड के दिनों में बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करने का आग्रह नागरिकों से किया है। उन्होंने कहा कि ठंड के दिनों में बुजुर्गों को स्वास्थ सबंधी समस्याओं का सामना अपेक्षाकृत ज्यादा करना पड़ता है इसलिये उन्हें कोरोना के साथ-साथ दूसरी बीमारियों से भी बचाना बेहद जरूरी है। श्री शर्मा ने कहा कि परिवार के स्वस्थ और युवा सदस्य अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, मास्क पहनें और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि बाहर जाना ही पड़े तो जब भी वापस घर जायें तुरन्त बुजुर्गों से न मिलें और उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें।

Category

🗞
News

Recommended