Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अर्जुनपुर पुल निर्माण के लिए मिशन आत्म संतुष्टि द्वारा कराए जाने वाले बुद्धि शुद्धि यज्ञ में जुड़ कर अपना सहयोग प्रदान करें। दीवाली को रामगंगा नदी की जड़ में आकर काल के गाल में समाए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 14 नवंबर दीवाली के दिन राष्ट्रीय स्तर के जुझारू समाजसेवी मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक श्री राजवर्धन सिंह राजू द्वारा दिए जलाए जाने का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी के साथ विगत लंबे समय से अटके पड़े रामगंगा नदी के ऊपर बनने वाले पुल निर्माण के लिए भी राजवर्धन सिंह राजू द्वारा जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत सांसद व विधायक की बुद्धि शुद्धि के लिए एक वृहद यज्ञ भी अर्जुनपुर गांव में कराया जाएगा। जिससे की चुनावी मुद्दा बनकर रह गए पुल को बनाने का दावा करने वाले नेताओं की बुद्धि को शुद्ध किया जा सके। इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए व बुद्धि शुद्धि के लिए होने वाले यज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए लोगों से अपील करने के लिए समाजसेवी राजवर्धन सिंह द्वारा अर्जुनपुर, प्रतिपालपुर, रमपुरा, अलीगंज ननखेरिया, बड़ा गाँव, धर्मपुर आदि गांव गांव जाकर लोगों से अपील भी की। 

Category

🗞
News

Recommended