Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
होंडा हाईनेस सीबी 350 को भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है और इसे ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने बताया कि होंडा हाईनेस सीबी 350 की 20 दिन में 1000 यूनिट डिलीवर की गयी है, इस बाइक को सिर्फ बड़े शहरों से ही नहीं बल्कि छोटे शहरों से भी अच्छी मांग मिल रही है।

होंडा हाईनेस सीबी 350 को दो वैरिएंट डीएलएक्स व डीएलएक्स प्रो में बेचा जा रहा है, जिनकी कीमत क्रमशः 1.85 लाख रुपये तथा 1.90 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, गुरुग्राम हरियाणा है। त्योहारी सीजन की वजह से इस बाइक की मांग अच्छी चल रही है जो कि आगे भी बनी रह सकती है।

Category

🚗
Motor

Recommended