Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी: इस बार की दीपावली कई मायने में खास मानी जा रही है। क्योंकि कोरोना काल में लंबे समय के बाद लोगों को खुल कर किसी पर्व को मनाने का मौका मिल रहा है। क्योंकि दीपावली पर्व लोग घरों में मनाते हैं। अपने घरों को दीयों व आकर्षक लाइटों से सजाते हैं। फिर भी कोरोना को लेकर प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। ताकि लोग दीपावली पर्व में खरीदारी करने में कोरोना संक्रमण से बचाव का पूरा ख्याल रखें। उधर प्रशासन के गाइडलाइन को ताख पर रख दुकानदार व आमलोग दीपावली के उत्साह में कोरोना को पूरी तरह भूल गए हैं। बाजार में दीपावली को लेकर दुकानें सज गई हैं। बेहजम कस्बे में सड़क के दोनों किनारे दुकानें लगी हैं। जहां लोग दीपावली पर्व को लेकर पूजन सामग्री के साथ-साथ घरों के सजावट की सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं। इस दौरान बाजार में जमकर भीड़ भी हो रही है। बाजार में मिट्टी के दीये बना कर दुकानदार सड़क के किनारे जगह बना कर बेंच रहे हैं। शेष जगह पर फोल्डिग लगा कर दुकानदार मूर्ति व सजावट की सामग्री की दुकान लगाए हैं। इसके चलते लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल है।

Category

🗞
News

Recommended