Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  राजधानी में हजरतगंज हाई सिक्योरिटी जोन एवं पुलिस कमिश्नर आवास से चंद कदम दूर शुक्रवार देर रात सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में 38 वर्षीय युवक की गोली मार हत्‍या कर दी गई। हाई सिक्योरिटी जोन में हुई वारदात से पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई। आनन-फानन इंस्पेक्टर हजरतगंज से लेकर आलाअफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सपा एमएलसी के भाई समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पिस्टल देख रहे थे, तभी अचानक चल गई गोली घटना हजरतगंज स्‍थित लॉ-प्लास में शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के फ्लैट की है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी पांडेय के मुताबिक, फ्लैट में एमएलसी के भाई पंकज यादव रहते हैं। शुक्रवार देर रात फ्लैट में पंकज के अभिन्न मित्र विनय का बर्थ-डे मनाया जा रहा था। पार्टी में सर्वोदयनगर आजाद नगर निवासी उसका दोस्त राकेश रावत समेत पांच लोग थे। इस दौरान यह लोग पिस्टल देख रहे थे। तभी विनय से गोली चली और राकेश (38) के सीने में धंस गई। राकेश खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। ट्रामा में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Category

🗞
News

Recommended