Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सांसद सांसद रवि किशन एक कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने के दौरान धड़ाम से गिर पड़े। इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी का बताया जा रहा है। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट नहीं आयी लेकिन उनका इस तरह से गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर की शाम को छठ के कार्यक्रम के दौरान यह वाक्या हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन को सम्मानित किया जा रहा था। उन्हें शॉल दिए जाने के बाद वे बैठने के लिए कुर्सी की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान कुर्सी सरक जाती है और सांसद नीचे गिर पड़ते हैं। कुर्सी के सरकने का उन्हें अंदाजा नहीं हो पाया।

Category

🗞
News

Recommended