Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, जहां शुक्रवार (20 नवंबर) की रात समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) अमित यादव के फ्लैट में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना एक हादसा है। गोली हर्ष फायरिंग में चलाई गई थी जो राकेश नाम के युवक को लग गई।

Category

🗞
News

Recommended