Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
तीन दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने दौरे के दूसरे दिन किसानों के मुद्दे पर विपक्ष दलों को निशाने पर लिया। दियरा में जनता दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान बिना सोचे समझे बड़े आंदोलन में उतर आए हैं, यह विपक्षी दलों की राजनीति का हिस्सा है। मेनका गांधी यही नहीं ठहरी, उन्होंने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर मीडिया से साफ लहजे में कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं जाने से रोका नहीं जा सकता। वहीं मेनका ने कोरोना वैक्सीन के संबंध में कहा कि वैक्सीन हर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने दोस्तपुर, मोतीगरपुर व जयसिंहपुर ब्लाक में जनता दर्शन के माध्यम से जन समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया।

Category

🗞
News

Recommended