Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पलासिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से चोरी किए गए 9 मोबाइल जब्त किए। पकड़ाए आरोपियों में से दो आरोपियों का रिमांड पुलिस ने लिया है। दरअसल फरियादी अभिषेक कुमार ने पलासिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार आरोपी आकाश सोलंकी, शत्रु, रोहित और रानू उर्फ राणा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए है सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी आकाश व शत्रु को जेल भेज दिया गया वहीं आरोपी रोहित और रानू को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended