Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इन्दौर: डीएवीवी के प्रबंधन ने राज्य सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि "देवी अहिल्या विश्वविद्यालय" के नाम से तीन फर्जी वेबसाइट बनाने एवं छात्र/छात्राओं से ट्रांसस्क्रिप्ट के ऐवज में अधिक शुल्क लिया जा रहा है। जिसकी शिकायत के बाद आरोपी सत्येन्द्र जोशी को राज्य सायबर सेल गिरफ्तार कर, इन्दौर लेकर पहुची। वही आरोपी ने पूछताछ में फर्जी वेब साईट संचालित करने में एक युवती की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम व क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए हैं। वही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में पढ़ाई पूरी कर चूके, छात्र- छात्राओं को विदेश में जाकर पढ़ाई करने के लिए वहां की यूनिवर्सिटी में ट्रांसस्क्रिप्ट डाक्युमेंट जमा करने होते है। पूरे मामले में कही ना कही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत से आरोपी सत्यम व उसके साथी ट्रांसस्क्रिप्ट डाक्युमेंट आसानी से तैयार करवाकर विदेश में यूनिवर्सिटी को पोस्ट, डाक के माध्यम से भेज दिया करते थे। जिसकी जांच की जा रही है। 

Category

🗞
News

Recommended