Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कानपुर। विश्व विकलांगता दिवस पर रेलवे चाइल्ड लाइन ने जनसामान्य से लावारिस मिलने विकलांग बच्चों की सूचना देने की अपील की। आज विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी एवं रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर किया गया जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। रेलवे चाइल्ड इन कानपुर के निदेशक कमल कांत तिवारी ने बताया कि मंदबुद्धि बच्चों के परिजनों द्वारा लापरवाही अथवा उनको त्यागने के मामले आए दिन प्रकाश में समाचार पत्रों के माध्यम से आते हैं लेकिन जिला प्रशासन व उच्च अधिकारी अपनी विभागीय व्यवस्था के चलते इसे एक दुर्घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बाल सेवी संस्था स्वास्थ्य सोसाइटी विगत 3 दशकों से बाल कल्याण एवं शोषण से सुरक्षा दिलाने के क्षेत्र में कार्यरत है और इसी क्रम में संस्था द्वारा आज विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Category

🗞
News

Recommended