Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंची थीं। दौरे के तीसरे दिन आज जब मीडिया ने उन्हें बताया कि कल (बुधवार) को आपके प्रतिनिधि द्वारा जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी पकड़वाई गई तो गोसाईंगंज पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपियों को 45 हजार रूपए लेकर छोड़ दिया। ये सुनते ही मेनका आवक रह गई, फिर बोलीं, 45 हजार रूपए लेकर छोड़ा है, तो अभी कप्तान से बात करके जिस एसो ने छोड़ा है उसकी नौकरी चली जाएगी। आपको बता दें कि बुधवार को जब सांसद मेनका गांधी का काफिला मोतिगरपुर से निकला और महादेवपुर चौराहे की ओर बढ़ा कि एक पिकअप पर पांच भैंसों को लदा देखा गया। जिसको देख सांसद प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने एसओ गोसाईंगंज ओमवीर सिंह को मामले की जानकारी दी। जानवरों से भरी पिकअप और चालक समेत 4 हिरासत में लिए गए। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस भी दर्ज हुआ लेकिन आरोप है कि बाद में पुलिस ने आरोपियो को छोड़ दिया।

Category

🗞
News

Recommended