Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले के नगर पंचायत अल्लाहगंज में दाखिनौआ मोहल्ले में अशोक शर्मा के मकान से लेकर महेंद्र के मकान तक गली अधूरी छोड़ दी गई है। जिससे मोहल्ला वासियों को कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन इस गली को बनाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। वही सभासद व चेयरमैन भी इस मोहल्ले के लोगों की उपेक्षा करते है। मोहल्ला वासियों ने बताया की गली में ना तो खड़ंजा बिछा है और ना ही नाली बनाई गई है। जिससे पूरे मोहल्ले का पानी उनके दरवाजे पर भरा रहता है। उधर अधिशासी अधिकारी ने बताया की सामने किसी की निजी जमीन है जो गली निर्माण में रोड़ा अटका रहा है।

Category

🗞
News

Recommended