Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जुआ खेलने की शिकायत पुलिस से करने पर कुछ दबंगों ने घर से निकाल रोड पर परिवार को जमकर पीटा,वहीं इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली पलिया में देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया के मोहल्ला टेहरा शहरी का बताया जा रहा है जहां के निवासी विशाल पुत्र हरीश कुमार ने मोहल्ले के ही गोलू उर्फ अभिषेक पुत्र नामूल की जुआ खेलने की शिकायत पुलिस से की थी जिससे खुन्नस खाकर विपक्षियों ने बीती रात करीब 9:00 बजे हथियारों से लैस होकर विशाल और उसकी पत्नी और बच्चों की घर से बाहर खींच कर जमकर लात घुसो से पिटाई कर दी। जिसकी एक तहरीर पीड़ितों ने कोतवाली पलिया में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Category

🗞
News

Recommended