Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली की थाना थानाभवन पुलिस एवं SOG टीम द्वारा ट्रांसफार्मर तार चोर गिरोह का 15000/- रूपये का इनामी गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार, नकदी बरामद को पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे इनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व मे थाना थानाभवन पुलिस एवं SOG की टीम द्वारा सूचना पर चरथावल तिराहा से ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले गैंग के 15000/- रूपये का इनामी अभियुक्त आफताब पुत्र इकबाल निवासी पीर वाली गली थाना मण्डी जनपद स0पुर को अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 12 बोर एवं 40000/- रूपये की नकदी सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना थानाभवन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । ज्ञात हो कि दिनांक 12.10.2020 की देर रात्रि थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम अम्बहेटा याकूबपुर बिजलीघर में बदमाशों द्वारा ट्रांसफार्मर के तार चोरी कर लिये गये थे।

Category

🗞
News
Comments

Recommended