Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मकान निर्माण में छूटेंगे पसीने
#Makan #Bhawan nirman #house #Sariya #mornag #Gitti
मेरठ गत 9 महीने से मकान बनाने की सोच रहे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन से जहां निर्माण कार्य ठप रहे वहीं अब कच्चा माल महंगा होने से भवन निर्माण काफी मुश्किल भरा हो गया है। 3900 रुपये कुंतल बिक रहा सरिया पहुंचा 5600 रुपये, भवन निर्माण कार्य में लगने वाले सरिया के दाम भी इन दिनों आसमान छूने लगे हैं। दो माह पहले 3,900 रुपए प्रति कुंतल बिक रही सरिया के दाम बढ़कर 5,600 रुपए प्रति कुंतल पहुंच गए हैं। एक साथ सरिए के दामों में इस प्रकार की वृद्धि होने से सरिया बेंचने वाले व्यापारी खुद अचंभित हैं। सरिया विक्रेता राकेश ने बताया कि कच्चे माल की कम आवक के चलते सरिया निर्माण में लागत बढने से दामों में बढोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक वृद्धि की संभावना है।

Category

🗞
News

Recommended