Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली- थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा दबिश देकर मोहल्ला हाजीपुरा से थाना कोतवाली शामली से गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बता दें नसीम पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला हाजीपुरा थाना कोतवाली शामली जनपद शामली के साथ सत्तार आदि दो व्यक्तियों द्वारा नसीम के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर देने के सबंध में थाना कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended