Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के गांव पिपरिया बिरसिंहपुर के कोटेदार लल्ला सिंह के बेटे रोहित सिंह ने गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब मकान से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में 315 बोर के तमंचे से सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनो ने धान खरीद सेंटर ठेकेदार रवि मिश्र पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। । घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended