Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में दोहरे हत्याकांड का आरोपी के न पकड़े जाने स्वजनों में रोष बना हुआ है। फरार आरोपित के न पकड़े जाने से स्वजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  गांव खंदरावली में 19 दिसंबर को प्रधान सोमपाल के घर के सामने चौलाल पर गन्ना पर्यवेक्षक किसानों की समस्या सुनने के लिए पहुंचा था। इस दौरान सोमपाल ने अपने पुत्र सुधांशु व विक्की के साथ मिलकर अपने भतीजे कर्मबीर व राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक कर्मबीर के भाई प्रदीप ने उक्त तीनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमपाल व सुधांशु को पकड़कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से ही विक्की पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा है। गुरुवार को मृतक कर्मबीर के आवास पर दर्जनों महिलाएं व पुरुष एकत्रित हुए। मृतक के भाई व मुकदमें के वादी प्रदीप ने बताया कि आरोपित के गिरफ्तार न किए जाने से उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। परिवार के लोग खेतों पर व बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है। किसी भी समय अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार के लोगों में दहशत बनी हुई है।

Category

🗞
News

Recommended