Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। ओयल चौकी क्षेत्र ग्राम सुंसी में आज सुबह पैरा की खरही में युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्राम सुंसी निवासी सरवजीत उर्फ बाबू (22) पुत्र शिव कुमार गुरुवार की सुबह अपनी मां के साथ ओयल बैंक आया था। बैंक से वापस जाकर मां को घर छोड़ दिया। उसके बाद से सुरवजीत जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देर रात तक काफी खोजबीन की। किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शुक्रवार की सुबह पैरा की खरही में युवक के पैर दिखाई दिए, तो लोगों ने पैरा हटाया, जिससे वहां हड़कंप बचा है। सरवजीत की लाश देखकर परिजनो के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended