Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए सट्टा कारोबारी के कब्जे से हजारों रुपए की नकदी सट्टा पर्ची पेंसिल बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। स्थानीय पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला रायजागान के एक मकान में सट्टे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाकिर बताया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी पेंसिल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने नाली विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे कस्बा निवासी दो लोगों को भी गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended