Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए दंगों पर दिल्ली पुलिस की सप्लीमेंट्री चार्जशीट से ताहिर हुसैन और उमर खालिद के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुए हैं. चार्जशीट के मुताबिक ताहिर हुसैन ने न सिर्फ खालिद से मुलाकात की बात कबूली है, बल्कि यह भी सामने आया है कि दिल्ली दंगों के लिए धन जुटाने के वास्ते फर्जी बिल लगाए गए और ताहिर के ही अकाउंट का इस्तेमाल किया गया. ताहिर ने कथित तौर पर कबूला है कि खालिद ने ही सीएए पर सरकार को घुटने टेकने को मजबूर करने के लिए बड़े धमाके की बात कही थी. साथ ही कहा था कि देश को दंगों की आग में झोंकने के लिए पैसों की कमी कतई आड़े नहीं आएगी. खालिद ने ताहिर से कहा था कि पीएफआई के जरिये इंतजाम हो जाएगा.
 #Delhiviolence #tahirhussain #Omarkhalid 

Category

🗞
News

Recommended