Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली- थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा 3 तलाक के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा 3 तलाक के मामले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 09.12.2020 को वादिया फरहत पुत्री सलामत अली निवासी मौहल्ला कलन्दरशाह थाना कोतवाली द्वारा खुद के पति द्वारा वादिया को 3 बार कहकर तलाक देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दी गयी थी। दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त- 1. शादाब पुत्र चांद निवासी मौहल्ला पंसारियान थाना कोतवाली शामली जनपद शामली।

Category

🗞
News

Recommended