Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Bird Flu outbreak in India: कोरोना वायरस अभी गया भी नहीं था कि बर्ड फ्लू फैलता जा रहा है. देश में अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. नया राज्य राजधानी दिल्ली है. कुछ दिनों पहले 8 बत्‍तखों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. अब उसकी रिपोर्ट आ गई है. इसके अनुसार, 3 बत्‍तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं. बर्ड फ्लू के फैलते खतरे पर संसदीय कमेटी ने आज बैठक बुलाई है.
#BirdFlu #avianinfluenza #Birdfluindelhi#Birdflu

Category

🗞
News

Recommended