Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर: खजराना थाना पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से 345 ग्राम चरस भी बरामद की है। मुख्य ड्रग सप्लायर ने कुछ दिनों पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके साथी डायमंड कॉलोनी निवासी इमरान और रावजी बाजार निवासी सादिक और देवास निवासी जाकिर ने ड्रग सप्लाय का काम शुरू कर दिया। ये युवक और युवतियों को ड्रग सप्लाय करते थे। पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद इन तीनों को चरस के साथ पकड़ लिया है। अब इनके मकानों को अवैध निर्माण भी तोड़े जाएंगे।

Category

🗞
News

Recommended