Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी में मोंठ थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें लाखों रुपए के जेवरात समेत नकदी लेकर चोर चंपत हो गए, वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने मोठ थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, दरअसल मामला मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम जरयाखुर्द का है, जहाँ बीती रात्रि चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें चोर एक घर से नगदी समेत लाखों रूपये के जेवरात लेकर चंपत हो गए, वही कालीचरण राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर पर सो रहे थे तभी दे रात्रि गांव वालों ने शोर किया कि गांव में चोर आ गए, जब उन्होंने उठकर देखा तो उनके घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर वह हक्के बक्के रह गए, वही दूसरे घर को अपना निशाना बना रहे चोर ग्रामीणों का शोर शराबा सुनकर भाग खङे हुए, वही ऑफ कैमरे पर मोठ थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि उन्ही में से एक चोर अपना सर्दी बचाने के मौसम में कानो में बाॅधे पट्टा छोड़ गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

Category

🗞
News

Recommended