Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पश्चिम उप्र में मेरठ जिला गुरूवार की रात सबसे अधिक ठंडा रहा। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2ः5 तक पहुंच गया। यह तापमान अभी और नीचे जा सकता है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मोदी पुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि मेरठ सहित सात जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। ये सात जिले मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, बागपत और शामली बताए गए हैं। डा0 सुभाष के अनुसार इन जिलों में अभी शीत लहर और कोहरे का कहर 26 जनवरी तक लोगों को परेशान करेगा।
#UPweatheralert #Weathernews #Fog

मेरठ और आसपास के जिलों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। सुबह और शाम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह घने कोहरे के कारण यातायात पर प्रभाव पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। गुरुवार के बाद आज शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।
मकर संक्रांति केा भी सूरज के दर्शन दोपहर बाद हुए जिसमें लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरे और बादलों के बीच हल्की धूप निकली। दोपहर बाद सूरज को बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण गुरुवार दोपहर तक सड़क पर विजिबलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार से एक डिग्री और कम हो गया। जबकि आज शुक्रवार को वह बढ़ गया।
#Weatherreport #Weatherdepartment #Weatherforecast

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। जनवरी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों को चपेट में ले लिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी एन. सुभाष के अनुसार अभी अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 और अधिकतम तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी बने रहने की आशंका है।
#Cold #Temprature #Meerut

Category

🗞
News

Recommended