Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मितौली खीरी विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत सेनपुर के मजरा  केदारीपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने अतरिक्त कक्ष का सात वर्ष पहले निर्माण किया गया था निर्माण के समय ग्रामीणों ने अतिरिक्त कक्ष में घटिया सामग्री लगाने को लेकर निर्माण कार्य का विरोध किया था।  विरोध करने के बाद भी ठेकेदार व मौजूदा कार्यपालकों द्वारा  ग्रामीणों के विरोध के बाद भी निर्माण करा दिया था और आवंटित बजट को निकाल लिया था। बुधवार की रात्रि अचानक अतरिक्त कक्ष की दीवार रात्रि में तेज़ आवाज़ के साथ पंक्की दिवार गिर गई गिरने की आवाज़ पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष  का मलवा दूर तक फैला पड़ा है दीवार गिरने से कमरे के खिड़की, दरवाजे कमरे के अंदर रखी साईकिल, व कुर्सी टूटी हुई दिखाई पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की दिवार दिन में गिरती तो जान-माल का नुक़सान हो सकता था। 

Category

🗞
News

Recommended