Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे मुम्बई, बिहार, झांसी, उडीसा, इलाहबाद , हरियाणा आदि से किये बरामद। ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों में गुम मोबाईल का आवेदन नहीं देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्राच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से गुम मोबाइल ढूंढने की कार्यवाही की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020-21 मे कार्यवाही करते हुए 3168 मोबाईल फोन ढूंढ कर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये हैं। वही आज आईजी हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा 130 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये गए हैं। जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकत्ता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।

Category

🗞
News

Recommended