Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में पुलिस की दबिश के दौरान हार्ट अटैक से अधेड़ की मौत के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के वाईस चेयरमैन डाक्टर लोकेश प्रजापति पीड़ित परिवार से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विजय राणा, अनुज, अतहर जैदी व एक अन्य सिपाही ने एलम के मोहल्ला पूर्वी सुभाष नगर में तीन जनवरी को ओमबीर कश्यप के मकान पर सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर दबिश दी थी। पुलिस की दबिश के दौरान ओमबीर कश्यप की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ओमबीर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों पुलिस कर्मियों सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीओ कैराना जितेंद्र कुमार को सौंप दी थी। एसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया था।

Category

🗞
News

Recommended