Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शक्तिपीठ पर शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष का महाअभियान प्रारंभ हर घर में दिये जायेगे संस्कार होगी हर घर में स्थापना , शाजापुर पहूँचे देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का कार्यकर्ताओं ने शक्तिपीठ पर जोरदार स्वागत किया उन्होंने यहां पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कुंभ पर्व' एवं शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष' को लेकर "हर-हर गंगे, घर-घर गंगे" एवं "आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार" के महाअभियान की शुरुआत की। इस महाअभियान में परिवारों में पवित्र गंगाजल, देव चित्र स्थापना, कुंभ पर्व का महत्व एवं युग निर्माण साहित्य को वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम में इसको लेकर सदस्यो ने संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं ने इस बार कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार ना जाकर अपने ही घर में श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेगे। शाजापुर में 11000 परिवारों में इस अभियान के अंतर्गत देव स्थापना एवं गंगाजल पहुंचाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended